{"_id":"605249d88ebc3e59067db3d8","slug":"marriage-in-temple-salempur-news-gkp388754791","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में पंचायत के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में पंचायत के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में पंचायत के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
सलेमपुर। झांसा देकर एक वर्ष से संबंध बना रहे युवक के परिजन शादी से मुकर गए। नाराज युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। दो दिन कोतवाली में हुई पंचायत बाद प्रेमी युगल के परिजन शादी को तैयार हुए। दोनों पक्ष की मौजूदगी में बुधवार को दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में शादी रचाई गई।
युवती के गांव में युवक की रिश्तेदारी है। युवक का उस गांव में आना-जाना था। दोनों में प्रेम हो गया और वे मिलने-जुलने लगे। युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध भी बनाने लगा। युवक के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय करने लगे। जानकारी होने पर युवती सामने आ गई और शादी की बात करने लगी। परिजन के तैयार न होने से युवक शादी की बात से मुकर गया। युवती ने कोतवाली पुलिस व महिला हेल्प लाइन से शिकायत की।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। दो दिन तक कोतवाली में चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि कई दिनों से कोतवाली में इस मामले को लेकर पंचायत होती रही, लेकिन कोतवाली गेट पर ही स्थित महिला रिपोर्टिंग चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में महिला चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार मिश्र ने कहा कि मामला महिला हेल्पलाइन से आया था। परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल ने शादी कर ली।