{"_id":"69dd36f0d41510a1650b9432","slug":"markets-are-set-to-prepare-for-the-wedding-season-with-gold-prices-falling-and-demand-for-clothes-rising-deoria-news-c-208-1-deo1009-179299-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहालग की तैयारियो में सजा बाजार, सस्ता हुआ सोना और कपड़े की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहालग की तैयारियो में सजा बाजार, सस्ता हुआ सोना और कपड़े की बढ़ी मांग
Tue, 14 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। आगामी 15 अप्रैल से सहालग शुरू होने जा रहा है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस समय कपड़ों के बाजार अधिक गुलजार है। ग्राहक कपड़ों में फैशन के साथ आराम को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते कॉटन व लीलन के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सहालग शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दामों में गिरावट आने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। आभूषणों की खरीदारी तेज हो गई है और दुकानदारों के पास ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।
शहर के मालवीय रोड, सिविल लाइन, हनुमान मंदिर रोड, सीसी रोड, राघव नगर, न्यू कालोनी, भीखमपुर रोड, मोहन रोड के कपड़ों के दुकानों पर जहां ग्राहक कॉटन के कुर्ता-पायजामा, लिनिन शर्ट, सूती साड़ियां, कॉटन की शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर आदि पसंद करते देखे गए। महिलाओं ने साड़ियों के साथ कॉटन के पार्टी वेयर सूट पसंद किए। वहीं, कपड़े के शोरूम संचालकों को कहना है कि इधर तीन से चार दिन में सिंथेटिक कपड़ों की अपेक्षा लोग सूती व लिनन फैब्रिक की ओर ज्यादा मांग कर रहे हैं।
महिलाओं में कॉटन प्रिंटेड साड़ियां व सूती सलवार सूट की मांग अधिक है, जबकि युवाओं में लिनन शर्ट व हल्के रंग के शादी-बरातों में पहनने के लिए कुर्ते की मांग है। पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कपड़ा, सर्राफा, किराना समेत सहालग से जुड़े सभी सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। सबसे अधिक भीड़ कपड़े और आभूषण की दुकानों पर देखने को मिल रही है। साड़ी में डाल साजने और रिस्तेदारों और सगे संबंधियों को देने के लिए वस्त्रों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
इसके लिए कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। हनुमान मंदिर रोड के कपड़ा व्यवसायी अमित अग्रवाल ने बताया कि इस समय वर्क वाली, सिल्क और साड़ियों की मांग बढ़ी है। मौसम की वजह से सिंथेटिक साड़ियों की मांग कम है, लेकिन वर्क वाली साड़ियों की मांग अधिक की जा रही है। ऐसी साड़ियों की कीमत 500 से 3000, सिल्क 400 से 4000 और सिंंथेटिक साड़ियां 250 रुपये से शुरू है। ग्राहकों के रेंज और वेराइटी का ध्यान रखा जा रहा है।
मालवीय रोड के आभूषण व्यापारी आशीष सोनी ने बताया कि जिन परिवारों में अप्रैल और मई में शादी है, वे दुकान पर ऑर्डर बुक करा रहे हैं। रेट कम होने से सराफा की बिक्री बढ़ी है। आभूषण के दाम गिरने से आभूषणों के बाजार में रौनक बढ़ी है। शादियों का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए आगामी दिनों में खरीदारी और भी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं एक आभूषण की खरीदारी करने परिवार के साथ आए प्रभुनाथ गुप्ता, सौरभ सिंह ने बताया कि एक मई को उनके बेटी की शादी है। सोने और चांदी के दाम कम होने पर उन्होंने पायल, बिछुआ, मंगलसूत्र और अन्य गहने खरीदे हैं। सोने और चांदी के दाम कम होने से उन्हें खरीदारी में थोड़ी राहत मिली है।
...
बोल व्यापारी
- आभूषण बाजार में इस समय खरीदारों के लिए सबसे अनुकूल माना जा रहा है, क्योंकि गिरावट के बाद खरीदारी करने पर उपहार और शादी-विवाह के लिए आभूषणों पर अच्छा फायदा मिल रहा है। ग्राहक नए डिजाइन के हल्की वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं। मध्यम परिवार के लोग ठोस और नए डिजाइन के आभूषण की मांग कर रहे हैं।
- आशीष वर्मा, आभूषण व्यापारी।
...
- लोग दुल्हन के लिए जयपुर, दिल्ली और सूरत की बने लगहंगे की अधिक मांग कर रहे हैं। वहीं पहनने के लिए जयपुरी, कोलकाता की बनी सीफान की साड़ी अधिक पसंद की जा रही है। बंगलोरी और बनारसी साढ़ी की मांग भी अधिक है। कई व्यापारी रेडिमेट ब्लाउज साड़ी और दुपट्टा साड़ी भी पसंद कर रहे हैं।
- वेदांत केडिया, कपड़ा व्यापारी।