फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many colonies and neighborhoods flooded due to half an hour of rain

Deoria News: आधे घंटे की बारिश में कई कॉलोनी, मोहल्ले लबालब

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Many colonies and neighborhoods flooded due to half an hour of rain
बारिश के बाद राघव नगर की सड़क पर  लगा बारिश का पानी।संवाद
मालवीय रोड, राघव नगर आदि मोहल्लों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तेज हवा के बीच सिर्फ आधे घंटे की बारिश में शहर की कई कॉलोनी, मोहल्ले और मार्ग लबालब हो गए। जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह निकली धूप के बाद अचानक 10 बजे के आसपास बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश की वजह से शहर का मालवीय रोड, राघव नगर, रामगुलाम टोला आदि मोहल्लों में पानी भर गया। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या दो पहिया वाहन चालकों को हुई। साथ ही, वाहनों के गुजरते से पानी के छीटों से राहगीरों के कपड़े खराब हो गए। सुबह 10 बजे तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे थे। इसके बाद अचानक बादल छाने से अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश थमने के बाद आधे घंटे बाद फिर धूप निकल गई। इससे फिर उमस और गर्मी का दौर शुरू हो गया। हालांकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 19 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चली।
विज्ञापन

..
एक हफ्ते तक बारिश की उम्मीद
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार से ठीकठाक बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
बरियारपुर क्षेत्र में 12 घंटे से गुल रही बिजली

बरियारपुर। तेज आंधी-बारिश के कारण रियारपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार की सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। उपकेंद्र से जुड़े सभी पांचों फीडर प्रभावित हुए। एसडीओ आशुतोष यादव ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर फाल्ट हो गए थे। इसे दुरुस्त कर लिया गया है। संवाद

--
तेज हवा और बारिश से गिरे बिजली के खंभे

रामपुर कारखाना। बारिश और तेज हवा के बीच बुधवार को दो स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गया। इससे पांडेय चक उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर फीडर से आपूर्ति बंद कर दी गई। रामपुर चंद्रभान में तेज हवा और आंधी के चलते तीन खंभे टूट गए। लिहाजा 25, 63 और 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति बंद हो गई। गांव में पांच हजार लोगों को बिना बिजली रहना पड़ा। रुस्तमपुर फीडर की आपूर्ति शाम को बहाल हो सकी। जबकि रामपुर कारखाना फीडर की आपूर्ति दोपहर में शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed