{"_id":"617d95aaa2f2c513c977c8ca","slug":"manrega-labour-died-during-working-deoria-news-gkp4148586116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य के दौरान मनरेगा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य के दौरान मनरेगा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य के दौरान मनरेगा मजदूर की मौत
सड़क पर चल रहे कार्य के दौरान लच्छी के सीने में उठा था दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहरा। क्षेत्र के दोहनी मठियां गांव में कार्य के दौरान मनरेगा मजदूर लच्छी राजभर (55) पुत्र बाजीलाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में मनरेगा के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लच्छी के सीने में तेज दर्द उठा। इससे वह मूर्छित हो गया और उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया।
शनिवार को खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोहनी मठियां गांव में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि गांव निवासी लच्छी राजभर भी काम पर गया था। कार्य के दौरान अचानक उसके सीने में दर्द उठा। वह जब तक लोगों से कुछ कहता, मूर्छित हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी परसियां चंदौर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लच्छी राजभर परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।