{"_id":"666cba803a385215c108dd74","slug":"man-stabbed-second-time-in-10-days-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-127820-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधेड़ को दस दिन के भीतर दोबारा चाकू मारा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधेड़ को दस दिन के भीतर दोबारा चाकू मारा, घायल
Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा उपचार
पांच जून की रात भी गले पर चाकू मार किया था लहुलूहान
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी तिवारी टोला में घर के बरामदे में सो रहे एक अधेड़ को चाकू से मारकर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी है। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घायल शख्स को किसी ने पांच जून की रात भी छत पर सोने के दौरान धारदार हथियार से घायल कर दिया था। इसमें किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। घायल बृहस्पतिवार को ही इलाज करा कर घर लौटा था कि दोबारा हमला होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
पूर्वी तिवारी टोला के श्रीनिवास विश्वकर्मा लकड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते है। बीते 5 जून की रात वह छत पर सोए थे कि किसी ने उन पर हमला कर दिया। गले पर वार करने से वह घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच भी की थी। श्रीनिवास बृहस्पतिवार को गले का टांका कटवा कर घर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद बरामदे में ही सो गए। रात में करीब दो बजे एक युवक ने चाकू से सोते समय वार कर दिया। युवक ने उन्हें सिर, कंधे और सीने पर दोनों तरफ वार किया। घायल के चिल्लाने पर परिजन जगे, तो युवक भाग गया। दस दिन के भीतर एक शख्स पर दो बार प्राण घातक हमले से मोहल्ले में खलबली मच गई। घायल को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंच कर पुलिस ने बयान लिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि पांच जून की रात हुई घटना में तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस को इस बार एक नामजद युवक के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
आपसी शक में जान पर लग गई बाजी
रुद्रपुर। पूर्वी तिवारी टोले पर श्रीनिवास विश्वकर्मा पर दस दिन के भीतर दूसरी बार हुए जानलेवा हमले को लेकर मोहल्ले में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। पहली बार के हमले पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़ा करने लगे। 5 जून को श्रीनिवास विश्वकर्मा पर रात में हुए हमले में लोग पारिवारिक सदस्य होने का शक करने पर आपसी सुलह कर मामले में सुलझा दिया, लेकिन बृहस्पतिवार की रात दोबारा जानलेवा हमला उनकी जान का खतरा बन गया। आखिरकार घटना के पीछे आरोपी युवक से तख्त बनाने को लेकर मना करना विवाद बताया जा रहा है।