फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maintenance of chc phc

हर ब्लॉक में एक सीएचसी-पीएचसी का हो रहा कायाकल्प

Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
maintenance of chc phc
- डीएम की पहल पर सीडीओ ने तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन

- क्षेत्र पंचायत के बजट से हो रहा स्वास्थ्य केंद्रों का जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जर्जर भवन और सड़क-नाली की असुविधा झेल रहे ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र जल्द सुदृढ़ नजर आएंगे। ऑपरेशन कायाकल्प की तर्ज पर इनके सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। सीएचसी और पीएचसी का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
जिले में तमाम ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं। कुछ जगहों पर सड़क नाली का अभाव है तो कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सामान्य बीमारी के मरीजों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भागना पड़ता है। ग्रामीणों को नजदीक में इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सीएचसी और पीएचसी के कायाकल्प की योजना बनाई है। डीएम आशुतोष निरंजन की पहल पर सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने प्रत्येक ब्लाक में एक सीएचसी और पीएचसी के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की है। क्षेत्र पंचायत के बजट से भवनों की मरम्मत, टाइल्स, सोलर लाइट, रंगाई पुताई समेत संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। चयनित 16 स्वास्थ्य केंद्रों में से दस पर काम शुरू हो गया है। शेष केंद्रों के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। कार्यों की मॉनिटरिंग खुद सीडीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
इनसेट
सभी सीएचसी पीएचसी पर स्थापित होगी हेल्प डेस्क
स्वास्थ्य केंद्रों के सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों का विवरण व समस्या दर्ज होगी। फोन कर मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी के कायाकल्प की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली जल्द दूर होने वाली है। बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प की शुरूआत हो गई है। डीएम की पहल पर प्रत्येक ब्लाक में एक सीएचसी और पीएचसी का जीर्णोद्धार क्षेत्र पंचायत की बजट से किया जा रहा है। इस कार्य में सांसद- विधायक और ग्राम पंचायत से भी मदद ली जा रही है। - शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed