फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maharashtra Pradeep Laxman showed sky

लक्ष्मण ने महाराष्ट्र के प्रदीप को दिखाया आसमान

Sat, 19 Nov 2016 11:42 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Pradeep Laxman showed sky
प्रदीप को आसमान दिखा दिया। - फोटो : अमर उजाला
 बीआरडीबीडीपीजी कॉलेज आश्रम के खेल के मैदान में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में लक्ष्मण डीएलडब्ल्यू ने छह मिनट की कुश्ती के रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र के प्रदीप को आसमान दिखा दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य राजनारायन पाठक व अध्यक्षता कर रहे महाराज आंजनेय दास ने पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।  प्रतियोगिता में सरयां मऊ के मुस्लिम ने बिहार तैमूर के मृत्युंजय, सरयां मऊ के नागेन्द्र ने सुग्रीव यादव बरहज, अमन किशनगंज ने नवीन मथुरा को कांटे के मुकाबले में चित किया। महाराष्ट्र के अमूल पहवान व अमरजीत वाराणसी, महाराष्ट्र के ही रघु ने सुरेन्द्र बनारस, सरयां मऊ के मनोज व बनारस के सुनील, अशोक डीएलडब्ल्यू व ओझा महाराष्ट्र, चतुरानन डीएलडब्ल्यू व ईश्वर मुगलसराय, गोल्डेन मऊ और दिल्ली के हरी के बीच छह मिनट के मुकाबले बराबरी पर छूटे। आयोजक अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह ने आभार प्रकट किया। इस दौरान सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, पूर्व सांसद गोरख जायसवाल, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, स्वामीनाथ यादव, प्राचार्य शिवानन्द गुप्त, डॉ.अम्बरेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुरली जायसवाल व प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसेट
पहलवानों को  सम्मानित किया गया
बरहज। आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन पहलवानों को आयोजक मंडल द्वारा अंगवस्त्र व साफा बांधकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह ने कामनवेल्थ सिल्वर विजेता गोपाल यादव, एशिया चैंपियन रहे कुलदीप, पूर्वांचल केसरी रमाशंकर, आजमगढ़ केशरी अर्जुन व दीपक भारत कुमार आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed