फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahant of Udasin Akhara was made to sit in the police station

Deoria News: उदासीन अखाड़ा के महंत को पुलिस ने थाने में बैठाया, माहौल बिगड़ता देख छोड़ा

Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mahant of Udasin Akhara was made to sit in the police station
नागा बाबा मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की महंत ने की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पटेल नगर स्थित पुरानी संगत पीठ के महंत परमेश्वर दास को शुक्रवार को एक मामले में पुलिस ने थाने में बैठा लिया। जानकारी होने और माहौल बिगड़ता देख बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि महंत ने मुख्यंमत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर पुलिस द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत करने की बात कही है।

महंथ परमेश्वर दास ने दो मई को पुलिस को तहरीर देकर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर नागा बाबा मंदिर के जमीन पर कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। दिए गए शिकायती पत्र में उनका कहना है कि वार्ड के कुछ लोग मंंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। विरोध करने पर लोग मारपीट और फौजदारी पर अमादा हो जाते हैं। लोगों के अनुसार प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। पुलिस की ओर से महंत परमेश्वर दास को थाने में बैठाए जाने की जानकारी होने पर उनके शिष्यों में आक्रोश हो गया। जबकि थाना परिसर में महंत भी बार-बार बैठाए जाने का कारण पूछ रहे थे। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। थाने में बैठाए जाने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed