फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maha Kumbh: 195 buses will go to Prayagraj on Mauni Amavasya

महाकुंभ : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाएंगी 195 बसें

Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: 195 buses will go to Prayagraj on Mauni Amavasya
देवरिया। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवरिया डिपो की ओर से खास तैयारी की गई है। इसके लिए जिले में चार प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें रुद्रपुर से 10, बरहज से 50, लार से 75 एवं देवरिया डिपो में 60 बसें लगाई गई हैं। लार में गाजियाबाद अलीगढ़ व मुरादाबाद क्षेत्र की बसें भी आई हैं। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए शासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिक से अधिक यात्री वहां पहुंचे इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

जिले से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए भी परिवहन निगम की ओर से विशेष प्रबंध किया गया है अन्य क्षेत्र की बसें भी देवरिया में आई है। इसमें गाजियाबाद क्षेत्र से 22, अलीगढ़ क्षेत्र से 13 व मुरादाबाद मंडल क्षेत्र से कुल 40 बसें देवरिया आई हुई हैं। जनपद स्तर पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए जनपद स्तर पर चार मेला प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें देवरिया डिपो, रुद्रपुर, लार बरहज को शामिल हैं। सहायक क्षेत्री प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को दिक्कत ना हो इसके लिए खास प्रबंध किए गए हैं। रुद्रपुर में 10, बरहज में 20 देवरिया डिपो में 60 और लार क्षेत्र में कुल 75 बसें लगाई गई हैं। बाहर से आई बेस अपने-अपने मोहल्ला प्वाइंटों पर पहुंच गई हैं। वहां से वह यात्रियों को लेकर रवाना भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed