फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lutera arrest

सुभाष चौक पर लूट करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
lutera arrest
सुभाष चौक पर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पांच अज्ञात बदमाशों पर दर्ज था केस, मोबाइल के जरिए हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीच शहर में बाइक सवार की पिटाई कर लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस को मोबाइल लोकेशन के जरिए बदमाश की पहचान करने में सफलता मिली हैं।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह पांच दिन पूर्व सरौना एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात को बाइक से घर के लिए चले। अभी वह सुभाष चौक के समीप पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार पांच युवक ओवरटेक कर रोके और पिटाई करने लगे। गले का चेन और 30 हजार नकदी लूट लिए। भागते समय एक बदमाश का मोबाइल गिर गया। पुलिस इस मामले में पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल के जरिए पुलिस ने रामगुलाम टोला निवासी राज यादव को ट्रेस किया। पूछताछ में राज यादव ने पूरी कहानी और दोस्तों का नाम बताया है। पुलिस ने राज यादव को जेल भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed