{"_id":"581a1d974f1c1bc132436e49","slug":"lucknow-sp-activists-sailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ रवाना हुए सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ रवाना हुए सपा कार्यकर्ता
देवरिया
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता दल बल के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजय संदेश यात्रा और पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सपा नेता दल बल के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
कुछ नेता ट्रेन से लखनऊ गए। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से विजय संदेश यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं शनिवार यानी पांच नवंबर को पार्टी का रजत जयंती समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क में मनाया जाना है। इसको लेकर सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों से नेता और कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने जिला पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को लखनऊ के लिए रवाना किया।
इसमें संगम यादव, विजय रावत समेत तमाम नेता शामिल रहे। डाक बंगला से पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को लखनऊ के लिए रवाना किया। कार्यकर्ता दल बल के साथ सैकड़ों चार पहिया वाहनों से लखनऊ के लिए गए। इसमें धर्मवीर गुप्ता, मनोज यादव, मनोज लारी समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके साथ ही देवरिया सदर से पार्टी प्रत्याशी विजय प्रताप यादव भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ गए। जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही के नेतृत्व में रामपुर विधानसभा इलाके के कार्यकर्ता कार्यक्रमों में शामिल होने गए।