{"_id":"68263919fe4ad8c24c0c90f0","slug":"low-voltage-and-power-cuts-are-taking-away-sleep-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153634-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती छीन रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती छीन रही नींद
Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बेतहाशा बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से समस्या गहरा गई है।
लो-वोल्टेज से उपकेंद्रों पर लगे उपकरणों के अलावा घरों के बिजली उपकरण भी चौपट हो रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि कसया से मिलने वाली 33 हजार आपूर्ति के बदले सिर्फ 24 हजार ही मिल पा रही है। ओवरलोड बढ़ने से दिक्कतें हो रही हैं। कुशीनगर के कसया डिवीजन से देसही देवरिया के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की आपूर्ति आती है। यहां से रामपुर कारखाना के पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी आपूर्ति दी जाती है। इन दिनों कसया से 33 हजार की जगह 24 हजार वोल्टेज बिजली मिल पा रही है। दोनों उपकेंद्रों को 11-11 हजार की जगह सात-आठ हजार वोल्टेज की आपूर्ति मिल पा रही है।
निगमकर्मियों का कहना है कि मानक के अनुसार, 260 से अधिकतम 300 एम्पियर तक लोड बनना चाहिए। इतनी ही क्षमता है, मगर इस समय यह बढ़कर चार सौ पार हो जा रहा है। ऐसे में सभी फीडर एक साथ चलाए गए तो मशीनें जल जाएंगी।
विज्ञापन
लो-वोल्टेज और ओवरलोड की वजह से दोनों उपकेंद्रों पर लगे उपकरणों पर भी असर पड़ रहा है। कंडक्टर और केबल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पावर परिवर्तक के भी क्षतिग्रस्त होेने की आशंका बनी है। लगातार ट्रांसफाॅर्मर भी जल रहे हैं। लो-वोल्टेज और बिजली कटौती के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे हैं।