फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Love happened through social media, now refused to marry

Deoria News: सोशल मीडिया के जरिये हुआ प्यार, अब शादी से इन्कार

Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Love happened through social media, now refused to marry
- युवती ने लगाया युवक पर छह साल से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन

- एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को सोशल मीडिया के जरिये गोरखपुर जनपद की एक युवती से प्यार करना महंगा पड़ गया। युवती ने शनिवार को युवक पर छह सालों से शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शाम को युवक के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी संकल्प शर्मा के आदेश पर की है।
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा निवासी एक युवती और थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के बीच छह सालों पहले सोशल मीडिया के जरिए प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। कभी युवक युवती के जनपद तो युवती युवक के जनपद आकर मिलते रहे। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच युवती को गर्भ ठहर गया। उसने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक कुछ दिन रुकने की बात कहते हुए गर्भपात करा दिया। युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए प्रार्थना पत्र डाली तो युवक ने विरोध किया। फिर शादी से इन्कार करने लगा। युवती ने दो दिन पहले देवरिया पहुंचकर एसपी संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगाई। स्थानीय पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शनिवार शाम को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक थाना क्षेत्र के सिसई गांव का निवासी है। वह शादी के लिए तैयार नहीं था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट...
थाने में भी काफी देर तक चली पंचायत, फिर भी नहीं बनी बात
खुखुंदू। पुलिस शनिवार को प्रेमी युगल को थाने बुलाई थी। पुलिस का प्रयास था कि बातचीत के जरिए मामला हल हो जाएं। प्रेमी युगल शादी के लिए तैयार हो जाएं। प्रेमिका इस फैसले से राजी थी। मगर प्रेमी शादी के लिए तैयार ही नहीं हुआ। थाने में दोनों को काफी देर तक बातचीत कर मामले को हल करने के लिए समय भी दिया गया। लंबे समय तक चली पंचायत भी बेकार साबित हुई। अंतत: बात नहीं बनी तो शाम को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमिका को नारी संरक्षण गृह देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed