{"_id":"65a6e737cb453a34e602bdc4","slug":"love-couple-got-married-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17647-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की हुई शादी, दो साल पहले टूट गया था रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की हुई शादी, दो साल पहले टूट गया था रिश्ता
Wed, 17 Jan 2024 04:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:38 PM IST
सार
थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि लड़का लड़की एक ही जाति के हैं। दोनों की दो साल पहले शादी तय थी। दोनो परिवार में असमंजस्य के कारण शादी टूट चुकी थी। पुलिस गश्त के दौरान पकड़ी थी। दोनों के परिवारों को समझा बूझकर राजामंदी के बाद मंदिर में शादी कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को पैकौली कुटी मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी चर्चा में रही। पुलिस को गश्त के दौरान मंगलवार भोर में कतरारी चौराहा पर प्रेमी युगल मिले थे। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए शादी की इच्छा जताई। दोनों परिवारों के राजामंदी के बाद हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी हुई। युवक कुवैत से सीधे युवती के गांव के पास पहुंचा था।
मंगलवार की सुबह सुरौली थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुद्रपुर की तरफ से कतरारी चौराहा पर भोर में युवक-युवती आते हुए दिखाई दिए। पुलिस दोनों को रोककर पूछताछ के बाद थाने ले गई। युवती ने सुरौली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी रजनी कुशवाहा पुत्री दिनेश कुशवाहा बताया। पुलिस ने घर सूचना दी तब परिवार के लोग जाने की लड़की घर से गायब है और थाने पहुंचे।
युवक ने अपना नाम अमित कुशवाहा पुत्र रविंद्र कुशवाहा बिशनपुर थाना बघौचघाट बताया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाया। युवक ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी तय थी। पारिवारिक असमंजस्य के कारण शादी टूट गई थी। लेकिन बातचीत के दौरान हमने तय किया था कि शादी उसी लड़की से करेंगे। युवक दो साल से विदेश कुवैत में रहकर काम करता था।
विज्ञापन
वह वहां से सीधे लड़की के गांव के पास पहुंचा और फोन कर लड़की को बुला ली। वह गांव से अभी पांच सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां दोनों के परिवारों को समझा बुझा बूझकर पैकौली कुटी के मंदिर में हिंदू रीती रिवाज से सिंदूरदान कराई। उसके बाद लड़की को मायके भेज कर पुलिस फिर थाने बुलाई। वहां से लड़की के ससुराल विदाई कराई।
थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि लड़का लड़की एक ही जाति के हैं। दोनों की दो साल पहले शादी तय थी। दोनो परिवार में असमंजस्य के कारण शादी टूट चुकी थी। पुलिस गश्त के दौरान पकड़ी थी। दोनों के परिवारों को समझा बूझकर राजामंदी के बाद मंदिर में शादी कराई गई। एसआई राधेश्याम चौधरी, रंजय, रंजीत कुमार, कांस्टेबल दीपक मौर्य, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव समेत अन्य लोगों ने आशीर्वाद दिया।