फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lost young girl body found

Deoria News: लापता किशोेरी का नदावर पुल के नीचे मिला शव

Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
lost young girl body found
बृहस्पतिवार रात से लापता थी किशोरी, कोतवाली में दर्ज है गुमशुदगी का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बृहस्पतिवार रात से लापता किशोरी का शव शुक्रवार को नदावर पुल के नीचे गंडक नदी में मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शाम को किशोरी की पहचान मझौलीराज के कर्जवानी टोला निवासी लाल बाबू की पुत्री पुष्पा यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझौलीराज के कर्जवानी टोला निवासी लाल बाबू यादव की पुत्री पुष्पा यादव (17) बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सोई थी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वह नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

उधर, एक दिन पहले गंडक नदी में कूदे युवक की पुलिस नदी में खोज रही थी। इसी बीच किशोरी का शव गंडक नदी में उतराया मिला। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान में जुट गई। शाम को उसकी पहचान लापता किशोरी पुष्पा यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि एक किशोरी का शव नदी में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed