{"_id":"6980e29cc336ec10c4085539","slug":"loot-busted-three-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-174028-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लूट का खुलासा तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लूट का खुलासा तीन गिरफ्तार
Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार कस्बा में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर खेमादेई मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी के समीप घेराबंदी कर खुशवंत सिंह निवासी बलुआ गौरी, सोनू यादव उर्फ रफ्तार निवासी खेमादेई और रौनक कुमार उर्फ भंडारी निवासी बलुआ गौरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को वादी सौरभ बरनवाल निवासी सोनरावारी लारघारी वार्ड मेहरौना से रुपये की वसूली कर लार लौट रहे थे। इसी दौरान गैस गोदाम से पहले तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देकर 18,500 व मोबाइल छीन लिया। मामले में 8 जनवरी को थाना लार में प्राथमिकी दर्ज हुई। लार थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से रिमांड मिलने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।