फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Look at today's city, you will get a lot of revenge

आज के शहर को देखिए, बहुत बदला मिलेगा : डिप्टी सीएम

Fri, 28 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Look at today's city, you will get a lot of revenge
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने देवरिया में चुनावी जन सभा को किया संबोधित।संवाद
- कसया रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित चुनावी सभा में बोले ब्रजेश पाठक
विज्ञापन

- बाकी के पास कहने के लिए कुछ नहीं, हमारे पर तमाम विजन है
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश की सूरत बदल दी है। जहां नगर निकायों में भाजपा की सरकार थी, वहां ट्रिपल इंजन के सहारे बहुत काम हुआ। पहले की तस्वीर याद कीजिए और आज के अपने शहर को देखिए बहुत कुछ बदला हुआ मिलेगा। करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। 44 करोड़ की लागत से जलनिकासी की समस्या का समाधान हो रहा है और भी बहुत सारे काम होंगे। इसके लिए एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी पड़ेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को कसया रोड स्थित एक मैरिज लॉन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने नगर निकाय चुनाव के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी मतदाताओं को साधा। कहा कि बाकी दलों के पास जनता से कहने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा के पास उपलब्धियों का पुलिंदा है। कोरोना काल में जब अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देश परेशान थे, उस दौरान केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों को निशुल्क राशन बांटने के साथ दो-वैक्सीन फ्री लगवा रही थी। आज देश की जीडीपी विश्व में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। प्रदेश में गुंडों का सफाया हो रहा है। योगी सरकार ने बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। प्रधानों के कार्यालय बन गए हैं। भाजपा सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल सबको मिले इस दिशा में काम हो रहा है। 18 घंटे गांवों को बिजली दी जा रही है। सरकारी विद्यालयों को मांटेसरी से बेहतर बनाया जा रहा है। हम नगरों को चतुर्दिक विकास की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल्द ही देवरिया में परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। नगर में शामिल गांवों के विकास के लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि जिला अस्पताल खोलने के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही इसपर काम शुरू कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए बहुत कुछ दिया है। आगे भी नई-नई सुविधाएं प्रदान करते रहेंगे। इनके अलावा सदर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नीरज शाही, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अलका सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनसेट
...जब विधायक ने विधायक को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ
नेता चाहें किसी भी आयु वर्ग के हों, जब मंच की बात आती हैं तो उनमें अग्रणी पंक्ति में बैठने की होड़ लग जाती है। ऐसा ही कुछ इस चुनावी सभा में देखने को मिला। आगे के सोफे पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और उनके बगल में सदर सांसद बैठे हुए थे। तभी रामपुर कारखाना से विधायक सुरेंद्र चौरसिया आए और उसी पंक्ति में बैठ गए। जबकि बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पास किनारे लगे सोफे पर स्थान ग्रहण किया। जब संबोधन का मौका मिला तो बरहज विधायक ने सरकार की नीतियां व उपलब्धियां गिनाने के साथ ही अपने दल के युवा विधायक को शिष्टाचार का पाठ भी पढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि आगे बैठे लोग उनके पिताजी की पंक्ति के नेता हैं। वह तो उनके समकक्ष नहीं बैठ सकते। ऐसे मौके पर वह इनके पीछे बैठना ही पसंद करते हैं। इसके बाद रामपुर कारखाना विधायक के चेहरे का रंग ही उड़ गया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed