फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Long queues of women gathered in the markets to buy puja items.

Deoria News: पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की लंबी कतार

Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Long queues of women gathered in the markets to buy puja items.
खुखुंदू कस्बे में लगी छठ पूजा सामग्री की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। छठ महापर्व पर पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए रविवार को कस्बे में लगीं दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज होते ही रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को छठ महापर्व है। इससे पहले अधिकतर श्रद्धालु रविवार को ही पूजा सामग्रियों की खरीदारी करते नजर आए।
दुकानों पर मनमाने दरों पर दुकानदार पूजा सामग्री बेचते रहे। सबसे खास बात यह है कि एक गन्ना 30 रुपये में बेचा जा रहा था और श्रद्धालु बेहिचक खरीद रहे थे। पूजा सामग्रियों में कही कोई मोलभाव करते नजर नहीं आया। पिछले साल जो गन्ना दस रुपये में बिका था।
विज्ञापन

सीधे उसकी कीमत 30 रुपये हो गई है। इसके अलावा अनार, शरीफा, अंगूर और आम भी मनमाने दरों पर बिका। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी क्षेत्र के छठ घाटो पर दौड़ भाग करते रही। पड़री झिल्लीपार गांव में छठ घाट की पोखरी में मछलियां मरने से विवाद उत्पन्न हुआ था। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर छठ महापर्व के बाद फैसला करने का आश्वासन देकर मामले को सुलझाा दिया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के छठ वेदी स्थलों का जायजा लिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed