फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loan given another person

Deoria News: फर्जी बिल लगाकर दूसरे के नाम पर लोन लेने का आरोप

Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
loan given another person
फर्जी बिल लगाकर दूसरे के नाम पर लोन लेने का आरोप
विज्ञापन

बैंककर्मी की मिलीभगत से दूसरे व्यक्ति के खाते में कर दिया लोन का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के टीकमपार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के कर्मियों से मिलीभगत करके दो लाख रुपये का लोन दूसरे के नाम से निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सलेमपुर निवासी परशुराम गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन बैंक कर्मी से मिलीभगत करके एक व्यक्ति ने मुद्रा लोन दिलाने के बहाने उनसे चेक एवं अन्य कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए एवं फर्जी बिल लगाकर दो लाख दो हजार रुपये की निकासी भी कर ली। लोन की धनराशि का भुगतान किसी अन्य व्यक्ति के खाते में कर दिया गया जबकि उनसे कहा गया कि आपका आवेदन अस्वीकृत हो गया है। आपका लोन नहीं पास हो पाएगा। कुछ दिन पहले जब वर्तमान शाखा प्रबंधक शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और कहा कि आपके नाम से लोन है और आपने अभी तक उसकी एक भी किस्त नहीं जमा की है तो शिकायतकर्ता अवाक रह गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त बैंककर्मी और आरोपी इसके पूर्व भी कई बार धोखाधड़ी करके लोगों को चूना लगा चुके हैं। पीड़ित ने शिकायत की प्रति डीएम एवं बैंक के उच्चाधिकारियों को भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अखिलेश्वर यादव ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक यादराम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जा रही है।
बैंककर्मी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
बनकटा। क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी गनेश पांडेय ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर स्थानीय बड़ौदा यूपी बैंक के एक कर्मी पर दुर्व्यवहार करने एवं पासबुक फाड़कर फेंक देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक अपना पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक में गए थे। आरोप है कि पासबुक प्रिंट कर रहे बैंककर्मी अचानक किसी बात को लेकर उत्तेजित हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब खाताधारक ने इसका विरोध किया तो पासबुक फाड़कर फेंक दिया। शिक्षक ने मामले की शिकायत की प्रति क्षेत्रीय प्रबंधक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भेजकर बैंककर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजय गौतम ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षक जिस कार्य के लिए आए थे, उसे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed