{"_id":"60c3a6698ebc3e00d45f21ce","slug":"lit-fire-in-wood-market-deoria-news-gkp397761032","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरादे की चिंगारी से लकड़ी हट्टा में लगी आग, तीन दमकलों से छह घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरादे की चिंगारी से लकड़ी हट्टा में लगी आग, तीन दमकलों से छह घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

भाटपार रानी। नगर के वार्ड नंबर 4 रतसिया रोड पर लकड़ी हट्टा में शुक्रवार की भोर में आग लग गई। देखते देखते आग पूरे लकड़ी हट्टा में फैल गई। करीब तीन बजे देवरिया, सलेमपुर, भाटपार रानी के दमकल कर्मियों की छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
रतिया रोड पर कैनारा बैंक के पास पूर्व चेयरमैन रमाशंकर बर्ननवाल की आरा मशीन व लकड़ी हट्टा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में बुरादे की चिंगारी सुलगते-सुलगते शुक्रवार की भोर में आग की लपटों में तब्दील हो गई। उनके परिवार के लोग शोर करने लगे। थोड़ी देर में नगर के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। सूचना पर पहले भाटपाररानी थाने की छोटी दमकल पहुंची। उसके बाद सूचना पर जनपद मुख्यालय और सलेमपुर कोतवाली से बड़ी दमकल की गाड़ियां भी पहुंच र्गइं। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में नगर पंचायत कार्यालय की जेसीबी ने काफी मदद की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रमाशंकर बर्नवाल ने बताया कि इसमें कीमती लकड़ियां साखू, सागौन, शीशम आदि की लकड़ियां, जंगला, फाटक, दरवाजा, फर्नीचर, सोफा, कुर्सी आदि की चीरान की गईं लकड़ियों समेत लगभग नौ लाख की लकड़ियां राख हो गई हैं। लोगों ने बताया कि नगर की यह पहली घटना है।