फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit fire in dg due to short circuit

खुखुंदू थाना परिसर : शार्ट सर्किट से डीजी में लगी आग, मची अफरातफरी

Sun, 13 Mar 2022 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
lit fire in dg due to short circuit
खुखुंदू थाना परिसर : शार्ट सर्किट से डीजी में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना परिसर में रखे डीजी में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। डीजी सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष के ठीक सटे स्थापित है। थाने में मौजूद चौकीदार और पुलिस कर्मियों के सहयोग से आग बुझाई गई।

थाना परिसर में सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष को संचालित करने के लिए डीजी लगाया गया है। बिजली न रहने पर इसका उपयोग किया जाता हैं। दोपहर बाद एक एनसीआर दर्ज करने के लिए डीजी चालू कराया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि क्षेत्र के दोहनी में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसी मामले में एनसीआर दर्ज की जा रही थी, तभी शार्ट सर्किट से डीजी में आग पकड़ ली। संयोग था कि उसी समय चौकीदार शेषनाथ डीजी कक्ष की सफाई कर रहे थे। उसने धुआं उठते देखकर शोर मचा दिया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और तत्काल डीजी को बंद कर दिया। इससे बड़ा हादसा बच गया। उधर, घटना के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष में दीवान अशोक कुमार और महिला कांस्टेबल शिक्षा सिंह ड्यूटी पर थीं। प्रभारी उपनिरीक्षक शशिनाथ गोस्वामी ने बताया कि एनसीआर दर्ज करने के लिए डीजी चालू हुआ था। शार्ट सर्किट से आग लग गई। डीजी डैमेज हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं रहने पर इसका उपयोग किया जाता था। अब जबतक सही नहीं होगा, बिजली रहने पर ही कंप्यूटर प्रोग्राम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed