फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   List of 3500 teachers sent for practical examinations

Deoria News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए भेजी गई 3500 शिक्षकों की सूची

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
List of 3500 teachers sent for practical examinations
देवरिया। जिले में बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत फरवरी माह में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी। पहले चरण में गोरखपुर मंडल को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले से 3500 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। वहीं से इनकी ड्यूटी, जनपद व विद्यालय निर्धारित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। इसके अंतर्गत 23 जनवरी से 8 फरवरी तक दो चरणों में परीक्षाएं होंगी। गोरखपुर मंडल के जिलों में एक से आठ फरवरी तक में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके लिएविषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सूची तैयार कर जनपद स्तर से बोर्ड कार्यालय को 3500 से अधिक शिक्षकों की सूची भेजी गई है। जल्द ही वहां से परीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी जाएगी। शहर स्थित जीआईसी के विज्ञान शिक्षक गोविंद सिंह ने सोमवार को बताया कि हर साल यहां के शिक्षकों की ड्यूटी अन्य जनपदों में लगाई जाती है। पहले चरण में यहां के शिक्षकों को अन्य मंडलों में भेजा जाता है। दूसरे चरण में बाहरी मंडलों के परीक्षक यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed