फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Links to illegal firecracker manufacturing traced back to Nautan Hathiyagarh.

Deoria News: नौतन हथियागढ़ से फिर जुड़े अवैध पटाखा निर्माण के तार

Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Links to illegal firecracker manufacturing traced back to Nautan Hathiyagarh.
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़े जाने के बाद रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव का नाम फिर सामने आया है। फैक्टरी से पकड़े गए हसनैन खान और अरमान खान इसी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में पुलिस ने नौतन हथियागढ़ में छोटी गंडक नदी किनारे छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए थे। उस मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब पुराने मामले में हुई कार्रवाई और नए आरोपियों का उनसे संबंध है या नहीं, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में महुआडीह पुलिस ने हेतिमपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से नौ बोरी अवैध पटाखे बरामद किए थे। कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी विश्वजीत मद्वेशिया और विपिन मद्वेशिया को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर रामपुर कारखाना और महुआडीह पुलिस नौतन हथियागढ़ में छोटी गंडक नदी किनारे पहुंची थी।
वहां झाड़ियों में छिपाकर रखी 11 बोरियों से 28 किलो 800 ग्राम बारूद बरामद हुआ था। मामले में बउद्दीन, असलम खान, नन्हे खान और शमशेर खान समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
बरामद बारूद का 300 ग्राम नमूना जांच के लिए भेजा गया था। नौतन हथियागढ़ में अवैध पटाखा निर्माण का कोई नया नहीं है। करीब नौ वर्ष पहले इसी गांव में पुलिस की छापा मारकर 120 बोरी तैयार पटाखे, 120 किलो बारूद और 50 बोरी अर्ध निर्मित पटाखे बरामद हुए थे। पुलिस ने असनैन और फिरोज को गिरफ्तार करने के साथ 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
लगातार सामने आई इन घटनाओं के बाद पुराने मामलों में हुई कार्रवाई और आरोपियों की वर्तमान स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है। मंगलवार को हेतिमपुर में टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापे के दौरान दो क्विंटल तैयार और अर्ध निर्मित पटाखे तथा करीब तीन किलो बारूद बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक, हसनैन ने करीब सात दिन पहले किराये पर कमरा लिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, नए आरोपियों का पुराने मामलों से कोई संबंध अभी सामने नहीं आया है।

25 बोरी तैयार, 30 बोरी अधबने पटाखे मिले थे : सात नवंबर 2020 को पुलिस ने नौतन हथियागढ़ में छापे के दौरान 30 किलो बारूद, गंधक, पटाखा निर्माण सामग्री और एक पिकअप जब्त किया था।
पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी नन्हे, छोटे, अनवर, सलीम और संजय को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed