फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lineman injured

Deoria News: करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन झुलसा

Mon, 29 Apr 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
lineman injured
चनहत्ता गांव में टूटे हुए एलटी तार को ठीक करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के चनहता गांव में शटडाउन लेकर टूटे विद्युत तार को ठीक कर रहा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोग उसको सीएचसी तरकुलवा लेकर गए। जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अमित विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। रविवार की दोपहर में चनहता गांव में विद्युत का एली तार टूटकर गिर गया था। उसको जोड़ने के लिए वह बंजरिया फीडर से शटडाउन लेकर गया था। टूटे तार को ठीक करते समय बगल से गुजर रहे तरकुलवा फीडर का विद्युत तार टूटकर शटडाउन डाउन लिए गए तार पर गिर गया। इससे अचानक उसमें भी करंट दौड़ गया। इससे करंट की चपेट में आकर अमित बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया।
विज्ञापन

तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारी का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed