फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Light rain opened the drains

Deoria News: हल्की बरसात ने खोला नाली-नालों का पोल

Mon, 01 May 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Light rain opened the drains
रुद्रपुर मार्ग पर प्रदूषित पानी के बीच आवागमन मजबूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में मौसम के बिगड़ने से पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। पहली बारिश ने नगर-क्षेत्र के नाली-नालों का पोल खोलदिया। कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर नाली-नाला उफनाने से सड़क पर प्रदूषित पानी इकट्ठा हो गया। इसके बीच से लोगों का आवागमन करना मजबूरी हो गया है। जिससे लोग सांसत में हैं।

मौसम में बदलाव को देखते हुए विभाग ने आरेंज अलर्ट घोषत किया है। रविवार को सुबह से ही पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया। वहीं कहीं-कहीं नाली-नाला जाम होने और उफनाने के कारण प्रदूषित पानी सड़कों पर फैल गया। कन्या जूनियर हाईस्कूल के निकट कपरवार दलित बस्ती स्थित रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर पानी का जमाव हो गया है। रामधीन प्रसाद, भीमल प्रसाद और रामसकल आदि का कहना है कि दरवाजे पर प्रदूषित पानी लगने से जहां गाड़ियों के पहियों के छींटे से लोग सराबोर हो रहे हैं। वहीं भयावह बीमारी की आशंका सता रही है। लोगों का यह भी कहना है कि पानी लगने से सड़क जहां टूट रही है, वहीं जिम्मेदार बेपरवाह हैं। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed