फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   life jail in acid attack

Deoria News: किशोरी पर तेजाब फेंकने में आजीवन कारावास

Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
life jail in acid attack
किशोरी पर तेजाब फेंकने में आजीवन कारावास
विज्ञापन

35 हजार रुपये के अर्थदंड की भी सुनाई सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किशोरी पर तेजाब फेंक कर जलाने के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज शाश्वत पांडेय की अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले के एक आरोपी का विचारण किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। तीसरा आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशुतोष सिंह के मुताबिक खामपार थाना क्षेत्र की एक किशोरी अपनी सहपाठिनी किशोरी के साथ पांच दिसंबर 2016 को सुबह साढ़े नौ बजे साइकिल से सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी पढ़ने जा रही थी। कस्बा लार के रहने वाले आजाद उर्फ लड्डू ने किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह 18 प्रतिशत तक झुलस गई थी। किशोरी के दादा ने खामपार थाने में दर्ज कराई। पुलिस की विवेचना में दो आरोपियों रवि तिवारी तथा एक किशोर का भी नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

सुनवाई के बाद एडीजे की अदालत ने एक आरोपी आजाद उर्फ लड्डू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले के एक आरोपी का मामला नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। जबकि दूसरे आरोपी रवि तिवारी को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने दोष मुक्त कर दिया। न्यायालय ने अर्थदंड की धनराशि से पीड़िता को 20 हजार रुपये सहायता धनराशि देने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed