फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   less than 50 students in 365 schools

Deoria News: 365 ऐसे परिषदीय स्कूल, जहां 50 से कम है नामांकन

Sun, 16 Jun 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
less than 50 students in 365 schools
शासन स्तर से बीएसए से मांगा गया है जवाब, अब नामांकन बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश में 27,931 ऐसे परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार की गई है, जहां छात्रों की संख्या 50 से कम है। इसे लेकर शासन स्तर से बीएसए को नोटिस जारी किया गया है। जिले में भी 365 ऐसे विद्यालय हैं, जिसमें 275 प्राइमरी, आठ कंपोजिट व 82 उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन की स्थिति बेहद खराब है।
परिषदीय विद्यालयों में सरकार की ओर से निशुल्क किताब, डीबीटी के तहत बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी, ड्रेस, स्वेटर आदि खरीदने के लिए निर्धारित धनराशि दी जा रही है। इसके बावजूद नामांकन नहीं बढ़ने से अब शासन स्तर से कड़ाई की जा रही है। कोरोना काल के दौरान अगले दो सत्र तक जहां विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ी थी, वह पिछले सत्र और वर्तमान सत्र में घटी है।
विज्ञापन

स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों के साथ ही अधिकारियों भी लगातार बैठक कर इस संबंध में आवश्यक सुझाव दे रहे हैं। वर्तमान में ही जिले में नामांकन करीब 1.92 लाख से कुछ अधिक है। जबकि पिछले सत्र में नामांकन 2.40 लाख के करीब था। इस संबंध में बीएसए से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़े, इसके लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ही उन्होंने इस संबंध में बीईओ के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर शासन की मंशा से सभी को अवगत करा दिया था। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद 25 जून से विद्यालय खुल रहे हैं। शिक्षक वर्ग 25 से 30 जून तक नामांकन बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के जिन 365 विद्यालयों में 50 से कम नामांकन हैं, वहां के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया हैै।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed