फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   less percentage of voting by 2019

Deoria News: देवरिया व सलेमपुर में 2019 के मुकाबले कम पड़े वोट

Sun, 02 Jun 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
less percentage of voting by 2019
- देवरिया में 57.55 के सापेक्ष 55.30 फीसदी मतदान
विज्ञापन

- सलेमपुर में 54.22 की जगह महज 51.25 प्रतिशत वोटिंग
- दिग्गजों के माथे पर कम वोटिंग ने खींची चिंता की लकीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तपती धूप और गर्मी के बीच शनिवार सुबह 7 बजे से देवरिया के 2514 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। शुरुआत में मतदान प्रक्रिया तेज रही, लेकिन जैसे-जैसे तापमान चढ़ा बूथों पर वोटरों की संख्या घटने लगी। खासकर सलेमुपर व बांसडीह में अन्य तीन विधानसभा के हिसाब से कम वोटिंग हुई। शाम 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत में सिर्फ एक से दो प्रतिशत ही बढ़ोतरी हो सकी। मतदान प्रक्रिया खत्म होने तक देवरिया में कुल 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जो साल 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम है। इसी तरह सलेमपुर में महज 51.25 प्रतिशत ही मतदान हुआ। वर्ष 2019 में मतदान प्रतिशत 54.22 था।


मतदान को ले सभी पोलिंग स्टेशनों पर शनिवार को एक साथ मतदान शुरू हुआ। सुबह धूप कम होने के चलते मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह भी दिखा। सुबह 9 बजे तक देवरिया में मतदान प्रतिशत करीब 13 रहा। लेकिन अगले एक-दो घंटे में मतदान की प्रक्रिया थोड़ी सुस्त रही। देर शाम छह बजे तक पांचों विधानसभा को मिलाकर देवरिया संसदीय क्षेत्र में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह सलेमपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 51.25 रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed