{"_id":"5dab46e68ebc3e93b532d760","slug":"lequor-recovered-deoria-news-gkp3261707132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना पुलिस ने पिकअप पर लदा हरियाणा निर्मित शराब पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना पुलिस ने पिकअप पर लदा हरियाणा निर्मित शराब पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप पर लदा हरियाणा निर्मित शराब बरामद
चालक और खलासी पकड़ाए, गाड़ी पर लगा था एसबीआई का लोगो
अमर उजाला ब्यूरो
मेहरौनाघाट। वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चौकी पुलिस ने पिकअप पर लदी शराब पकड़ लिया। शराब बिहार के छपरा ले जाया जा रहा था। चालक और खलासी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वाहन पर एसबीआई का लोगो लगा था। शनिवार को मेहरौना पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उस पर लकड़ी का दो बड़ा बॉक्स लदा था। चालक ने बताया कि एटीएम बॉक्स है। बॉक्स को खोला गया तो हरियाणा निर्मित शराब मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक मुकेश निवासी बापडोढा थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा और खलासी सुरेंद्र निवासी रोहतक हरियाणा को हिरासत में ले लिया। पुलिस शराब की गणना नहीं कर पाई है। चालक और खलासी ने बताया कि पिकअप हमलोगों को आगरा में मिली। गाड़ी देने वालों ने कहा था कि छपरा में मुलाकात होगी। चालक के अनुसार यह बताया गया था कि एटीएम बॉक्स है। यह नहीं मालूम था कि शराब की पेटी है। पुलिस चालक और खलासी के साथ शराब लदा पिकअप थाने ले गई। लार थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि शराब लदा गाड़ी थाने में है। अभी शराब के पेटी की गणना नहीं की गई है।