{"_id":"61f57e0b71e87f5b6a322555","slug":"late-in-candidate-declareation-fo-salempur-seat-salempur-news-gkp425252971","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर सीट पर प्रमुख दलों से नहीं घोषित हुआ प्रत्याशी, संशय बरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर सीट पर प्रमुख दलों से नहीं घोषित हुआ प्रत्याशी, संशय बरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा को छोड़कर किसी दल के प्रत्याशी घोषित नहीं
सलेमपुर सीट पर संभावित प्रत्याशी पर हो रहीं चर्चाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सुरक्षित सलेमपुर विधान सभा सीट पर माकपा को छोड़कर किसी भी प्रमुख दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। प्रत्याशियों पर संशय बरकरार है। टिकट किसे मिलेगा, दल के लोगों के साथ मतदाता भी जानने को उतावले हैं। इसको लेकर लोग चर्चाओं में व्यस्त हैं। वहीं, सभी दलों के कार्यकर्ता आराम फरमा रहे हैं।
सलेमपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधान सभा सीट पर सपा से मनबोध प्रसाद व भाजपा से काली प्रसाद विधायक रहे हैं। इस बार बगल के भाटपारानी विधान सभा सीट पर सपा व कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार रामपुर कारखाना से सपा, भाजपा व कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार टिकट पाने के बाद मैदान में हैं। इसके अलावा बगल के ही बरहज विधान सभा सीट पर भी भाजपा, कांग्रेस व बसपा की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। सलेमपुर में माकपा ने सतीश कुमार को मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा से प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं हुई। इसको लेकर इन दलों के कार्यकर्ता अभी आराम फरमा रहे हैं। कई कार्यकर्ता समीपवर्ती विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क में लगे हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोग यह जानने में लगे हैं कि यहां से कौन किस पार्टी से उम्मीदवार बनने जा रहा है।