{"_id":"615de5bd8ebc3e623c5875d2","slug":"lash-between-head-constable-and-retired-head-mohrrir-salempur-news-gkp4119847175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान पर दीवान से भिड़े सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान पर दीवान से भिड़े सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर
विज्ञापन

भटनी। थाने के समीप एक चाय के दुकान पर बुधवार को थाने के दीवान से सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर भीड़ गए। कहासुनी देख लोगों की भीड़ जुट गईं। बाद में दोनों थाने लौट गए। सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर ने दीवान पर चार्ज लेने के दौरान बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
भटनी थाने में तैनात रहे एक हेड मोहर्रिर करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो गए और घर चले गए। बाद में एसपी के निरीक्षण में तत्कालीन दीवान ने सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर पर चार्ज नहीं देने का आरोप लगाया। एसपी ने लापरवाही मानते हुए हेड मोहर्रिर की पेंशन रोकते हुए जल्द चार्ज देने का आदेश दिया। निर्देश पर करीब दो साल से सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर चार्ज देने आते हैं। इस बीच कई दीवान आए और स्थानांतरित हो गए लेकिन चार्ज नहीं हो पाया है। बुधवार को चार्ज देने के दौरान दोनों थाने के नजदीक एक चाय के दुकान पर आए और आपस में बहस करने लगे। मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ और दोनों लौट गए। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने कहा कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जा सकता है, इसकी जांच कराई जाएगी।