फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Larkand were performed in the Jileebr

लारकांड को लेकर जिलेेभर में प्रदर्शन किया गया

Wed, 19 Oct 2016 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 19 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Larkand were performed in the Jileebr
वकीलो ने कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लार में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जिलेभर में उबाल है। पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा, हियुवा समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने जहां डीएम, एसपी का पुतला जलाकर विरोध जताया। वहीं वकीलों ने लार कांड के मामले में एक वकील को आरोपी बनाकर जेल भेजने के विरोध में प्रदर्शन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायिक कार्य भी नहीं किया।
विज्ञापन


लार कांड में आरोपी बनाए गए चुरिया निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्र को जेल भेजने के विरोध में वकीलों में नाराजगी है। जिला अधिवक्ता संघ, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने बुधवार को दीवानी और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने चेेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन 48 घंटे के भीतर वकील पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं होता है तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। गुरुवार को इसकी रणनीति बनाई जाएगी। वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सिंहासन गिरी ने पुलिस पर एक पार्टी विशेष के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस एक वर्ग विशेष के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। वकीलों ने एसपी, एसओ को निलंबित करने, प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, वकीलों और आम लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस करने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, सुभाष चंद्र राव, सचिव मनोज मिश्र, छेदी प्रसाद, दिनेश सिंह, प्रबोध श्रीवास्तव, अरविंद साहनी, राजेश शुक्ल, सुशील मिश्र, राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर लार कांड में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुभाष चौक पर जिला प्रशासन का पुतला जलाया। बीआरडीपीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त मंत्री सुंदरम दुबे ने कहा कि प्रशासन मेहरौना और लार में एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है। भाजपा के युवा नेताओं ने सुभाष चौक पर जिला प्रशासन का पुतला जलाया।

सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। इस दौरान नारेबाजी की गई। एएसपी, एसओ को निलंबित करने, निर्दोषों पर दर्ज केस वापस लेने, पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की गई। इस दौरान उग्रसेन राव, रीतेश पांडेय, दीपक वर्मा, आदित्य तिवारी, राजन यादव, अतुल दुबे, हेमंत मिश्र, सूरज कुशवाहा, विकास शर्मा, अभिषेक, रवि आदि मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी केे कार्यकर्ताओं ने गोरयाघाट पर पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाया। तहसील अध्यक्ष प्रतीक राय, रवि राय, दिवाकर राय, जगदीश चौहान, रवि साहनी, विवेक दीक्षित, विक्की चौहान, दुर्गेश गोंड, पंकज, आजाद सिंह, अभिषेक मिश्र, साहिल पटेल, यशवंत गिरी आदि मौजूद थे।


सलेमपुर कार्यालय के अनुसार, लार में हो रहे उत्पीड़न से नाराज भाजपा व हियुवा नेताओं ने  सीएम, एसपी और एसओ लार का पुतला भागलपुर, भटनी और सलेमपुर में जलाया। भटनी के नकहनी चौराहे पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने  एसपी का पुतला जलाया। इस दौरान अरुण सिंह, आशीष मिश्र, हियुवा नेता टार्जन यादव, दीपक  वर्मा, रम्मन तिवारी आदि मौजूद रहे। सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने सीएम, एसपी का पुतला जलाया।

नाराज लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान त्रिपुणायक विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, संपूर्णानंद गुप्त,  विनय तिवारी, अशोक पांडेय, विकास रौनियार, रूदल यादव, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे। भागलपुर में हियुवा और भाजपा नेताओं ने एसपी व लार एसओ का पुतला फूंका। इस दौरान सांसद रविंदर कुशवाहा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, नरेंद्र मिश्र, अभिषेक मिश्रा, मनोज जायसवाल, विकास यादव आदि मौजूद रहे।


गौरीबाजार के हिंदूवादी संगठन के लोगों ने लार के हिंदुओं का उत्पीड़न करने के विरोध में जुलूूूूस निकाला। रामपुर चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया। रणविजय सिंह के नेतृत्व में वैभव सिंह, आशुतोष राय, मोनू राय, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, उमंग सिंह आदि मौजूद रहे। बनकटा में जिला प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया। फर्जी मुकदमा वापसी और हिंदुओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, रामचंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


भाटपाररानी रेलवे परिसर में भाजपा नेताओं ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, उमेश शाही, शंभू शरण कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, मंटू पटेल, राजेन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। बरौली चौराहे पर हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी का पुतला जलाया। भलुअनी में भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर एसपी का पुतला जलाया। रजनीश उपाध्याय, अष्टभुजा श्रीवास्तव, गिरिजेश सिंह, रामप्रवेश मिश्र, सुबाष सिंह, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed