{"_id":"5d2cb8ec8ebc3e6d035424d2","slug":"lar-road-salempur-news-gkp3139872161","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
फाईल फोटो मृतक अरविंद मद्देशिया
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मईल के कुंडौली गांव में युवा शिक्षक के साथ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव में सोमवार को टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुंडौली गांव निवासी अरविंद (26) भाटपाररानी के रतसिया कोठी स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज में अध्यापन करते थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गए। पास में चल रहा टेबल पंखा आधी रात में चलते-चलते उनके ऊपर गिर गया। पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गए। सुबह कमरे में पहुंची मां ने बेटे की हालत देखी तो शोर मचाने लगीं। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां आशा देवी बदहवास हैं। बहन पूजा और भाई आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनसेट
अफसर बनने का सपना रह गया अधूरा
लार रोड। कुंडौली निवासी अरविंद शुरू से ही मेधावी थे। उन्हें सरकारी अफसर बनने की लगन थी। अपने सपने को पूरा करने के लिए अरविंद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भाटपाररानी क्षेत्र के रतसिया कोठी स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता के रूप में अपनी अपनी सेवाएं देने लगे। अध्यापन के साथ वह सिविल सर्विसेज की तैयारी भी करते थे। मिलनसार स्वभाव के अरविंद की मौत की सूचना ज्यों ही गांव के लोगों को हुई। पूरा गांव दरवाजे पर उमड़ पड़ा।