फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Land dispute not resolved even after suspension of Kotwal-Inspector

Deoria News: कोतवाल-दारोगा के निलंबन के बाद भी नहीं सुलझा भूमि विवाद

Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Land dispute not resolved even after suspension of Kotwal-Inspector
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव में वर्षों से चला आ रही भूमि विवाद प्रशासन आज भी नहीं सुलझा सका है, जबकि इस विवाद के चक्कर में कोतवाल, दरोगा और थाने के हेड मुहर्रिर को पुलिस अधीक्षक ने दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। मामले के निस्तारण के लिए आज भी पीड़ित पक्ष प्रशासन से लेकर कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं। सिसवा दीक्षित गांव में एक जमीन को लेकर गांव के पूर्व सैनिक रामनिवास तिवारी और लाल बिहारी के बीच विवाद वर्षों से चल रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा खरीदी गई जमीन पर जबरिया दूसरा पक्ष कब्जा कर रहा है। इसको लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्ष से केस दर्ज किया गया है। केस में धारा कम करने के नाम पर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक प्रयाग दत्त चौबे पर एक पक्ष ने पैसा लिए जाने के बाद भी धारा कम करने के बजाय बढ़ा दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जांच में मामला सही मिलने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। कुछ ही दिन बाद दूसरे शिकायत पर कोतवाल गोपाल पांडेय व हेड मुहर्रिर सुनील यादव भी निलंबित हो गए। वादी का आरोप है कि इतना के बाद उन्हें आज भी न्याय नहीं मिला और जमीनी विवाद को प्रशासन ने नहीं सुलझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed