{"_id":"69b9f595f62d4d1ca70d0267","slug":"lakhs-of-rupees-including-cash-stolen-from-house-after-breaking-into-house-in-barhaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-177233-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में नकब काटकर घर में रखे नगदी सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में नकब काटकर घर में रखे नगदी सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के नवापार गांव में सोमवार की रात चोरों ने अनिल गुप्त के घर में नकब काटकर नगदी सहित लाखों की चोरी किया। जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
नवापार निवासी अनिल गुप्त का परिवार भोजन कर कमरे में सोने चला गया। रात में चोर घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर घर में घुस गये। सुबह घर में नकब कटा और घर में सामान बिखरा देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसे सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। पुलिस को दिए तहरीर में अनिल गुप्त का कहना है कि चोर घर में रखा करीब 55 हजार नगदी, सोने की चैन, कान का झुमका, टप्स, चांदी का पायजेब आदि सामान चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।