{"_id":"6003338c8ebc3e31cc7d0617","slug":"lady-died-in-an-accident-salempur-news-gkp381194066","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत
सलेमपुर। नगर के हरैया वार्ड में ओवरब्रिज के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक और उस पर बैठी महिला घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौत के बाद परिवार के लोग महिला के शव को घर लेकर चले गए। जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
भाटपाररानी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी संजय कुशवाहा की पत्नी सूर्यमुखी देवी (42) शनिवार की सुबह अपने बेटे के साथ सलेमपुर सीएचसी में आंख दिखाने आई थीं। इलाज के बाद घर लौट रही थीं। नगर के हरैया स्थित ओवरब्रिज के समीप देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। महिला व उनका बेटा प्रिंस कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस कुशवाहा की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग सीएचसी से महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए। इसकी भनक भी पुलिस को नहीं लगी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची तो परिवार के लोग शव लेकर घर जा चुके थे।