{"_id":"6ac694e72680a7e69d0e3de4","slug":"lack-of-toilet-facilities-for-women-in-public-places-deoria-news-c-208-1-deo1049-193762-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला की मौत और हंगामे के बाद न्यू अपोलो हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला की मौत और हंगामे के बाद न्यू अपोलो हॉस्पिटल सील
Thu, 08 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। न्यू अपोलो हॉस्पिटल में दो दिन से भर्ती 23 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के लापरवाही के आरोप के बाद बुधवार की सुबह एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह और नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौंडिल्य की टीम अस्पताल पहुंची और उसे सील कर दिया।
बुधवार को एसीएमओ और नायब तहसीलदार की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। परिवार वाले के लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बाध गांव निवासी रेहाना खातून पत्नी अशरफ को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम उसकी हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और इलाज व मौत के कारणों की जानकारी मांगने लगे। इसी दौरान नाराज परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर सर्जन नहीं मिले। सर्जन को बुलाया गया है। सर्जन से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों के भी बयान लिए जाएंगे।