फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lack of toilet facilities for women in public places.

Deoria News: महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की सुविधा नहीं

Thu, 08 Oct 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lack of toilet facilities for women in public places.
देवरिया। शहर में कामकाजी महिलाओं और बाजार आने वाली महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घर से बाहर कई घंटे रहने वाली महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या शौचालय की सुविधा को लेकर है। शहर के मालवीय रोड में महिलाओं के लिए बनाया गया नगर पालिका परिषद का एकमात्र पिंक शौचालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है। मालवीय रोड शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है।
विज्ञापन

यहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी, बैंकिंग, कार्यालयी काम और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचती हैं। कामकाजी महिलाओं को भी कई घंटे घर से बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए मालवीय रोड में वर्ष 2022 में पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आने वाली महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना था। करीब एक वर्ष के संचालन के बाद ही शौचालय में तालाबंदी हो गई।
यह महिलाओं के उपयोग में नहीं आ पा रहा है। महिलाओं का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है। विशेषकर महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। पिंक शौचालय का निर्माण इसी उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन बंद होने के कारण इसका लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है।

लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद को बंद पड़े पिंक शौचालय को दोबारा संचालित कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि कामकाजी और अन्य महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed