{"_id":"6a00cf58920eab0ff10873ea","slug":"lack-of-roadways-bus-service-on-salempur-barhaj-route-passengers-upset-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181445-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर-बरहज मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का अभाव, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर-बरहज मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का अभाव, यात्री परेशान
Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर से बरहज के बीच परिवहन निगम की बस सेवा न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, इलाज, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं, मगर परिवहन निगम की बस न चलने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में इस रूट पर एक निजी बस संचालित हो रही है। इसके भरोसे हजारों यात्रियों को सफर करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, बरहज से एक निजी बस सुबह करीब नौ बजे सलेमपुर पहुंचती है। आधे घंटे बाद पुनः बरहज रवाना हो जाती है। इसके बाद दोपहर एक बजे पहुंचती है और तुरंत वापस चली जाती है। शाम 4:50 बजे तीसरी बार सलेमपुर पहुंचने के बाद पांच बजे फिर बरहज निकल जाती है। बस की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता है।
बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की कतार लग जाती है। कई बार सीट न मिलने पर लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों का कहना है कि इस मार्ग पर रेल सुविधा जरूर उपलब्ध है और बरहजिया ट्रेन चलती है, मगर ट्रेन का समय हर यात्री के लिए सुविधाजनक नहीं होता। ट्रेन आने के समय बाजार में भीड़ बढ़ जाती है और स्टेशन से घर या बाजार तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
ऐसे में बस सेवा की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सलेमपुर बस स्टेशन शुरू होने के बाद उम्मीद है कि परिवहन निगम इस मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू करेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी और दोनों कस्बों के बीच आवागमन आसान होगा।
...
बाजार और जरूरी कामों के लिए अक्सर सलेमपुर आना पड़ता है, मगर बस न मिलने से काफी परेशानी होती है। कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में प्राइवेट वाहन या ट्रेन से सफर करना पड़ता है।
-अमित यादव, करौंदी
..
सलेमपुर से बरहज के बीच रोडवेज बस नहीं चलने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सबसे अधिक दिक्कत होती है। निजी बस में अत्यधिक भीड़ रहती है। समय से वाहन न मिलने पर परेशान होना पड़ता है।
- सुनील कुमार, पूर्वी इचौना