{"_id":"679a745b554b774c97075403","slug":"lack-of-buses-on-local-routes-passengers-of-barhaj-and-bhagalpur-remain-worried-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-145881-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लोकल रुट पर बसों का अभाव, बरहज और भागलपुर के यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लोकल रुट पर बसों का अभाव, बरहज और भागलपुर के यात्री रहे परेशान
Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महाकुंभ के चलते रोडवेज की अधिकांश बसें प्रयागराज चले जाने का असर बुधवार को डिपो परिसर में नजर आया। गोरखपुर, सलेमपुर, लार, बरहज, भागलपुर आदि जगहों के लिए पूरे दिन यात्री परिसर में बस का इंतजार करते देखे गए। वहीं सलेमपुर और गोरखपुर सहित अन्य लोकल रूट पर भी बस का अभाव दिखा। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर्व पर बरहज और भागलपुर में स्नान करने जाने वाले यात्री सुबह में परेशान रहे।
महाकुंभ के चलते डिपो में परिवहन निगम की अधिकांश बस के अलावा बाहरी डिपो से 70 से अधिक संख्या में आई बसों को भेजा गया है। सोमवार व मंगलवार को यात्रियों की संख्या अधिक होने व ट्रेन नहीं मिलने पर डिपो परिसर में आए यात्रियों को देखते हुए 70 अनुबंधित बसों को भी प्रयागराज ही भेज दिया गया है।
उधर से बसें अभी लौटी नहीं हैं, ऐसे में लोकल रूट में देवरिया से गोरखपुर, देवरिया से सलेमपुर-लार, देवरिया से कसया-पडरौना, देवरिया से बरहज-दोहरीघाट आदि जगहों के लिए बसें ही नहीं मिलीं। ऐसे में इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को चार से पांच घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। डिपो में बची अनुबंधित बसों के ही सहारे बुधवार को संचालन व्यवस्था रही, ऐसे में इनके आने के बाद ही यात्री परिवहन निगम की व्यवस्था को कोसते हुए गंतव्य को गए।
विज्ञापन
सलेमपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे प्रधानाचार्य रंजू प्रसाद ने बताया कि बस अड्डे पर तीन घंटे से अधिक बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बस नहीं मिली।