{"_id":"61d48f8200716e06b550eac2","slug":"labourer-died-in-accident-by-train-deoria-news-gkp422491471","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बतरौली पांडेय गांव निवासी राजन प्रसाद (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह वह देवरिया काम पर जाने के लिए निकले थे। गांव के पास देवरिया-भटनी रेलखंड पर दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे के कर्मचारियों ने खुखुंदू पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पुष्पा देवी सदमे में आ गईं। राजन प्रसाद के दो बच्चे हैं। एसओ नवीन चौधरी ने कहा कि दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से राजन प्रसाद (30) की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।