{"_id":"5726432d4f1c1bfa525cd175","slug":"labour-welfare-schemes-float-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारें
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 01 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर आल इंडिया सेंट्रल कोंशिल आफ ट्रेड युनियंस एक्टू के लोगों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया। गोष्ठी में मजदूरों की आपसी एकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि मजदूरों की बदौलत ही देश तरक्की कर सकता है। जिम्मेदारों को चाहिए कि मजदूरों के कल्याण भलाई के लिए संचालित योजनाओं का धरातल पर उतारें।
भारतीय की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने मजदूरों की एकता के लिए प्रदर्शन किया।
उन्होंने कर्मचारियों की छटनी पर चिंता व्यक्त की गई। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग बुलंद की। जिला मंत्री साधुशरण की अगुवाई में सदर स्टेशन से रैली निकाली गई, जो तहसील रोड, नगर पालिका परिषद रोड, सुभाष चौक, सिविल लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सभा में बदल गई। वक्ताओं ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
रसोइयों को समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। मनरेगा मजदूरों को 300 रुपये प्रति दिन की दर से भुगतान की जाए। चीनी मिल के बंद होने से किसान बेहाल हो गए है। इस दौरान हरिवंद, ओमप्रकाश कुशवाहा, सतीश कुमार, नथुनी कुशवाहा, हैदर अली, नूरजहां, सावित्री देवी, कुसुम, रामसिंहासन तिवारी, शोभनाथ आदि मौजूद रहे।