{"_id":"663bd49ae6054e8bf400d695","slug":"labour-found-hang-deoria-news-c-208-1-deo1004-125203-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाटपार रानी के मल्हना में फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाटपार रानी के मल्हना में फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान
Thu, 09 May 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी । थाना क्षेत्र के मल्हना गांव के रहने वाले मजदूर ने छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस मोहम्मद के छह पुत्रों में पांचवें नंबर का आलिम 30 वर्ष था। उसकी शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। उसकी तीन नाबालिग पुत्रियां हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। बुधवार की दोपहर घर में हुई किसी बात को लेकर छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अमरून निशा सहित परिवार के लोग बदहवास हो गए। घर वालों ने उसे उतार कर बरामदे में रख दिया और पुलिस को सूचना दी। एसआई महेंद्र यादव ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया । क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जो वैधानिक पहलू होगा उस पर कार्रवाई होगी। संवाद