फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laborer dies after falling into pit filled with water

Deoria News: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling into pit filled with water
बरियारपुर। सदर कोतवाली के धनौती कला में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी भरत यादव (33) स्व. आत्मा यादव मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर रात साइकिल से मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दरम्यान वह धनौती कला गांव के बाहर स्थित गड्ढे में असंतुलित होकर जा गिसे। गड्ढा गहरा व उसमें पानी भरा होने के चलते निकल नहीं सके और मौत हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और लोगों को सूचना दी। शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने भरत यादव के रूप में की। इसके बाद भरत के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र है। पिता की मौत के बाद तीनों का रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed