फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laborer dies after coming under high tension wire

Deoria News: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after coming under high tension wire
: निर्माण हो रही मकान पर मजदूरी कर रहे थे विनोद
विज्ञापन

: महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिपरा नायक गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के लोगों के सहयोग से उसे कुशीनगर के हाटा सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव में विशंभर नायक के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में गांव के विनोद पासवान (40) मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को विनोद साथी मजदूरों के साथ सरिया सीधा कर रहे थे। इसी बीच सरिया का एक हिस्सा उछलकर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज के हाई टेंशन तार से सट गया। इससे सरिया में करंट उतर गया। चपेट में आकर विनोद गंभीर रूप से झुलस गए। गांव के लोगों की सहयोग से आनन- फानन में उन्हें कुशीनगर जिले के हाटा सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विनोद की इस तरह हुई मौत से पत्नी निर्मला देवी, बड़े भाई रामलखन पासवान, गोविंद पासवान, बेटे आशीष, छोटू व जूनियर का रो-रोकर बुरा हाल है। दरवाजे पर गांव के अलावा आस-पास के गांवों के लोगों की भी भीड़ जुट गई। विनोद की मौत से सभी मर्माहत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कैसे होगी परिवार की गुजर, कौन करेगा बच्चों की परवरिश
देवरिया। विनोद पासवान के घर की माली हालत बहुत खराब है। रहने को न ठीक से मकान है न खाने को दो वक्त की रोटी। कड़ी मेहनत कर विनोद गांव में ही मेहनत - मजदूरी कर पत्नी और तीन मासूम बच्चों का भरण- पोषण करने में लगे हुए थे। सबसे छोटा बेटा आठ साल का है। पति के साथ हंसी खुशी जीवन यापन कर रही निर्मला ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उस पर इस तरह अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा और उसके अरमान बिखर जायेंगे। इस तरह पति को खोकर वह बदहवास है। उसे समझ में नहीं आ रहा कि अब उसका और उसके बेटों की परवरिश भला कैसे होगी। उसके आंसू और बच्चों की मासूमियत देख गांव के लोग भावुक हुए गांव के लोगों ने उसे ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed