{"_id":"67914e72689ab0d9ef0b13b0","slug":"laborer-commits-suicide-due-to-family-dispute-deoria-news-c-208-1-deo1004-145405-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पारिवारिक विवाद में मजदूर ने की खुदकुशीे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पारिवारिक विवाद में मजदूर ने की खुदकुशीे
Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव के रहने वाले एक मजदूर ने परिवारिक विवाद से तंग आकर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली है।
पुलिस और गांव वालों का कहना है कि मृतक का करीब दो माह से पत्नी से अनबन चल रहा था। जबकि घटना के समय पत्नी मायके थी। सूचना मिलते ही वह बुधवार को आनन-फानन में ससुराल पहुंची। पत्नी और बच्चों का रो-रो के बुरा हाल है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी बाबूलाल प्रसाद के दो बेटों में दीपक कुमार (35) बड़ा बेटा था। वह इन दिनों पिता से अलग रह रहा था। पुलिस का कहना है कि पत्नी पूनम देवी से दीपक का करीब दो माह पहले कुछ विवाद हो गया। इसके बाद पूनम अपने तीन बच्चों को लेकर रुद्रपुर मायके चली गई। तबसे वह वही रह रही थी। इधर, दीपक ट्रैक्टर ट्राली पर धान कुटने वाली मशीन पर रहकर मजदूरी करता था।