फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Labor Chowk on Mobile

Deoria News: मोबाइल पर भी लेबर चौक, हर काम के लिए मिलेंगे मजदूर

Thu, 16 Jul 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Labor Chowk on Mobile
देवरिया। लगभग हर बड़े शहर में एक चौराहा लेबर चौक के नाम से मशहूर होता है। इस जगह अलसुबह काम की तलाश में गांव से आए मजदूर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

लोग आते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार मजदूरों को ले जाते हैं। अब ऐसा ही चौराहा ऑनलाइन पर भी होगा। इसके लिए श्रम विभाग ने एक मोबाइल एप बनाया है, जिसका नाम डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप है।
सहायक श्रमायुक्त स्कंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से निर्माण श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से पंजीकृत और अपंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करेंगे। बिल्डर, ठेकेदार और निर्माण एजेंसियां इस एप पर अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल एवं अकुशल श्रमिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप से श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन तथा आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा भी मिलेगी। सहायक श्रमायुक्त ने निर्माण श्रमिकों, ठेकेदारों एप का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed