{"_id":"69bc63da2c9bc1088102bbb0","slug":"kyc-is-getting-delayed-due-to-server-pressure-deoria-news-c-208-1-deo1045-177333-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्वर पर दबाव के चलते केवाईसी में हो रही है देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्वर पर दबाव के चलते केवाईसी में हो रही है देरी
विज्ञापन
ओटीपी, केवाईसी के लिए उपभोक्ता लगा रहे हैं गैस एजेंसी का चक्कर
भागलपुर। कस्बा स्थित मां कालिका एचपी गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को रोज की अपेक्षा उपभोक्ताओं की भीड़ कम रही ओटीपी और केवाईसी की समस्या से परेशान उपभोक्ता अधिक संख्या में पहुंचे। कस्बे के कृष्ण मोहन निषाद, सुनील मद्धेशिया, रामवचन सहित अन्य घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ओटीपी नहीं मिल पा रही है। केवाईसी के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
कस्बे के एचपी गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को 63 उपभोक्ताओं ने बुकिंग की 100 सिलिंडरों का वितरण किया गया। 37 सिलिंडर बीते दिनों बुक किए गए थे। 15 सिलिंडरों की होम डिलीवरी की गई।
मां कालिका एचपी एजेंसी भागलपुर के संचालक संजीव जयसवाल ने बताया कि एचपी सर्वर पर दबाव के कारण केवाईसी में देरी हो रही है। ओटीपी लेकर आने वालों को गैस तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है।