फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kurki notice lebeled on 3 accused house

Deoria News: तीन हत्यारोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 05 Feb 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
kurki notice lebeled on 3 accused house
जलुआ पटखौली गांव में रविवार को पहुंची पुलिस टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के जलुआ पटखौली गांव में पुलिस टीम ने रविवार को पहुंचकर हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन वांछितों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई हत्यारोपियों के लगातार फरार चलने के कारण कोर्ट के आदेश पर की गई है।
थाना क्षेत्र के जलुआ पटखौली गांव के रहने वाले राजेंद्र यादव की जमीन के विवाद में 24 नवंबर को पटीदारों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे विजय सेन यादव की तहरीर पर कोटेदार विनोद यादव, नवमी यादव, कपिलदेव, प्रभाकर, बलराम, मिंटू और रामप्यारे पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें से रामप्यारे व बलराम को पुलिस ने घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी कोटेदार विनोद को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि आरोपी कपिल देव पुत्र नवमी यादव, प्रभाकर यादव पुत्र नवमी यादव और मिंटू यादव पुत्र बलराम यादव काफी दिनों से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में आरोपियों के न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की के कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed