फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kshetra panchayat meeting

Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठे योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल

Thu, 15 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
kshetra panchayat meeting
सांसद और विधायक ने जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार।
ब्लाॅक सभागर में हुई बीडीसी और प्रधानों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने आपूर्ति विभाग, बाल विकास पुष्टाहार और पशुपालन विभाग में चल रहे कार्यक्रमों में शिथिलता का आरोप लगाया। बैठक में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और विधायक जयप्रकाश निषाद ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा की पुष्टि की गई। पूर्व की बैठक में प्रस्तावित एजेंडा बिंदुओं पर अमल नहीं होने को लेकर कई सदस्यों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य रवि प्रताप पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में पशु पालन विभाग की हालत अत्यंत दयनीय है। उन्होंने बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और बच्चों में पौष्टिक पंजीरी नहीं वितरण करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास विभाग की ओर से एपीओ कृष्ण पाल सिंह ने विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया। कहा कि राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग कर लिया गया है। मनरेगा में सौ के सापेक्ष 115 मानव दिवस निर्मित कर जनपद में रिकॉर्ड बनाया गया है।

ब्लाॅक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों की ओर से लाई गईं करीब 200 विकास योजनाओं के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए समय से पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बीडीओ राम कृपाल गुप्ता, सीडीपीओ दयाराम, डॉ. आरडी राम, वीरेन्द्र प्रकाश मिश्र, अंबिका प्रसाद, सूर्यभान सिंह, रविंद्र पासवान, राजीवन सिंह, वीर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed